सुल्तानपुर: बल्दीराय में महिला से छेड़खानी करने वाला बदमाश भेजा गया जेल, मुठभेड़ में हुआ था गिरफ्तार
बल्दीराय में समूह की महिला से छेड़खानी करने वाला बदमाश इरफान पुत्र कल्लन निवासी ग्राम गनापुर थाना बल्दीराय जेल भेज दिया गया है। बुधवार देर रात बल्दीराय पुलिस ने बघौना क्षेत्र से उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। उसके दाहिने पैर में गोली लगी थी जिसे सीएचसी बल्दीराय में भर्ती कराया गया था। गुरुवार शाम को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया है।