सुल्तानपुर: अवैध स्मैक के साथ करौंदिया मोहल्ले से युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
कोतवाली नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मोहम्मद अहमद पुत्र अब्दुल हमीद निवासी मोहल्ला करौदिया थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से कोतवाली पुलिस को 14 ग्राम अवैध स्मैक मिली है। उप निरीक्षक विनोद कुमार ने उसे करौंदिया मोहल्ले से पकड़ा है। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।