सुल्तानपुर: पांचोंपीरन के बुलेट एजेंसी के पास स्कूटी सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,राजकीय मेडिकल कालेज में चल रहा इलाज
नगर क्षेत्र के पांचोंपीरन के पास स्थित रायल एनफील्ड बुलेट एजेंसी के पास स्कूटी सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।हादसे में स्कूटी सवार को चोटें आई है।स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस के माध्यम से उसे राजकीय मेडिकल कालेज भेजवाया।जहां उसका इलाज चल रहा है।युवक की पहचान शिवशंकर अग्रहरि निवासी बगिया गांव के रूप में हुई है।