सुल्तानपुर: बुकुनपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए उपचुनाव हुआ संपन्न,सिद्दीक बने ग्राम प्रधान
कुड़वार विकास खंड के बुकुनपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए हुए उप चुनाव में सिद्दीक विजेता घोषित हुए।उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी शहजाद को 91 मतों से पराजित किया।निर्वाचन अधिकारी रत्नाकर सिंह ने परिणाम की घोषणा की।जिसके बाद सिद्दीक के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी मनाई।