सुल्तानपुर: नगर के प्यारेपट्टी में हजरत इमाम हुसैन की याद में निकाला गया जुलूस, हजरत इमाम हुसैन का बरामद हुआ ताबूत व अलम
नगर के प्यारे पट्टी से बुधवार रात हजरत इमाम हुसैन की याद में जुलूस का आयोजन किया गया। मरहूम कमाल हुसैन के जुलूस निकलकर सड़क मार्ग से होता हुआ लोलेपुर में मरहूम जाकिर अली के घर पर समाप्त हुआ। जिसमें अजादारो ने नौहा मातम कर पुरसा पेश किया। जुलूस में मुजाहिद अकबर, कर्रार हुसैन, जमाल हुसैन, साबिर अली टिंकू, अहमद हैदर, शबीह हैदर, अज़हर अब्बास आदि मौजूद रहे।