सुल्तानपुर: शहर स्थित आशीर्वाद हास्पिटल में 11अगस्त को होगा एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन
शहर स्थित आशीर्वाद हास्पिटल परिसर में 11अगस्त को सुबह 9:30 बजे से सुल्तानपुर लायंस क्लब मिड टाउन एवं रोटरी क्लब के सहयोग से एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया है।हास्पिटल के डायरेक्टर डॉ.राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर में गैस्ट्रोलॉजी न्यूरो नेत्र इंटरनल मेडिसिन के चिकित्सक जिले वासियों को सलाह देंगें।