कटिहार: न्यू मार्केट स्थित ज्वेलरी दुकान में भीषण चोरी, चोरों ने ₹30 लाख के गहने किए साफ
बुधवार की सुबह 10 बजे वर्मा ज्वैलर्स के मालिक जब अपना दुकान खोलने पहुंचते हैं तो वहां का नजारा देखकर दंग रह जाते हैं। दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है। जब दुकानदार शिवम वर्मा अपनी दुकान की जांच करते हैं तो उनका सारा चांदी का आभूषण और सोने के आभूषण गायब रहता है। चोरों ने लगभग 30 लाख रुपए के गहनों पर हाथ साफ किया।