तारानगर: चूरू सांसद राहुल कस्वां ने ट्रक यूनियन और सड़क मुद्दों पर केन्द्रीय मंत्री गडकरी से की मुलाकात
चूरू सांसद राहुल कस्वां ने केन्द्रीय सडक़ परिवहन व राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी से दिल्ली में मुलाकात कर चूरू संसदीय क्षेत्र से जुड़ी मांगों को उनके समक्ष रखा। मामले मे ट्रक मालिकों की पैनल्टी माफ करवायें और भविष्य में इन वाहनों हेतु तत्काल मौका स्थिति पर नियम लागु करने हेतु विभाग को निर्देशित करने,तारानगर से रावतसर नहरी सडक़ के सीआरआईएफ से निर्माण की मांग की।