तारानगर: तारानगर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हॉस्टल की बालिकाओं के लिए नि:शुल्क बस सुविधा का शुभारंभ किया गया
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हॉस्टल से शांति देवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तक आने-जाने के लिए नि:शुल्क बस सुविधा शुरू की गई है। यह व्यवस्था भामाशाह निरंजन लाल कंदोई द्वारा उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में कंदोई के प्रतिनिधि अनिल संगतानी मौजूद रहे, वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कंदोई का आभार व्यक्त किया।