तारानगर: ग्राम पंचायत मून्दीताल में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने किए लाखों के विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास
मूंदीताल ग्रा.पं.में लाखों रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्धघाटन पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ ने किया। इससे पूर्व राठौड़ जुलूस के रूप में सभा स्थल पर पहुंचे। जुलूस में सेंकड़ो मोटरसाइकिल, गाडिय़ां, डीजे व रथ शामिल रहें। इस दौरान ग्रा.पं. की वीरांगनाओं, राजकीय कार्मिकों, खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों का सम्मान किया।