चित्तौड़गढ़: जिला कलेक्टर डॉ मंजू ने पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, बच्चों के साथ भोजन कर गुणवत्ता परखी
जिला कलेक्टर डॉ मंजू ने शुक्रवार को पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने मिड डे मील की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए खुद बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता तथा स्वाद की सराहना की. बाद में बच्चों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी हासिल की