सिमडेगा: सिमडेगा-कुरडेग मार्ग पर खरवाटोली के पास बाइक सवार ने वृद्ध को मारी टक्कर, मौके पर मौत
सिमडेगा कुरडेग मुख्य मार्ग खरवाटोली के पास रविवार को दोपहर 3:00 बजे तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे एक वृद्ध व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी जिससे की मौके पर उसकी मौत हो गई ।मृतक की पहचान गन्दूर कच्छप घुटबहार निवासी के रूप में हुई जो अपनी बेटी दामाद के घर आया हुआ था और सड़क पार कर रहा था इसी दौरान घटना में उसकी मौत हो गई।