सिमडेगा: केलाघाघ पहाड़ी पर लगी आग, पेड़-पौधे झुलसे
सिमडेगा के पर्यटन स्थल केलाघाघ पहाड़ी पर शनिवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि असामाजिक तत्वों ने आग लगाई। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे कई पेड़-पौधे जल गए और पास के आबादी क्षेत्र तक खतरा बन गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। विभाग ने लोगों से आग नहीं लगाने की अपील की।