सिमडेगा: तामड़ा हाई स्कूल के पास सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की अस्पताल में हुई मौत
तामड़ा हाई स्कूल के पास शनिवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में घायल रजत नामक युवक की सदर अस्पताल सिमडेगा में रविवार की सुबह 9:00 बजे मौत हो गई ।जानकारी देते हुए परिजनो ने बताया कि वह किसी काम को लेकर फरसाबेड़ा की ओर आया था और लौट रहा था ।इसी दौरान नियंत्रण होकर गिरा ,जिससे की मौके पर वह घायल हुआ जिसकी इलाज के क्रम में मौत हो गई इधर पुलिस जांच कर रही है।