पातेपुर: भीषण गर्मी में स्कूल बंदी के आदेश के बाद भी खुला विद्यालय, DM के आदेशों की उड़ाई जा रही धज्जियां
प्रचंड गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को लेकर DM वर्षा सिंह ने सभी विद्यालयों में पठन पाठन का प्रतिबंध लगाई थी। DM के आदेश को धत्ता बताते हुए पातेपुर में कई स्कूल संचालकों ने पठान पाठन जारी रखा। सोमवार की दोपहर 12 बजे के करीब कड़ी धूप में छात्रों को घर लौटते देखा गया। भीषण गर्मी में बच्चे स्कूल से घर लौट रहे थे।