सारठ: बाराटांड़ की महिला का 5 लोगों पर दुकान में अवैध कब्जा, मारपीट व नकदी निकालने का आरोप, मामला दर्ज कर छानबीन कर रही पुलिस
बाराटांड़ निवासी महिला ने 5 लोगों पर दुकान में अवैध कब्जा, मारपीट व नकदी निकालने का आरोप लगाते शनिवार शाम 4 बजे थाने में मामला दर्ज कराया है। जिक्र है कि निजी जमीन पर महिला का दुकान है, बावजूद हथियार लेकर आए लोगों ने महिला से मारपीट करके दुकान से ₹10 हजार निकाल लिए व दुकान में ताला भी जड़ दिया। पुलिस से महिला ने न्याय की गुहार लगाई है, पुलिस छानबीन कर रही है