गोइलकेरा थाना क्षेत्र के संतरा वन प्रक्षेत्र में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध साल लकड़ी से भरा एक ट्रक जब्त किया है। इस दौरान बिहार निवासी ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर वनकर्मियों ने कार्रवाई करते हुए गोइलकेरा के गोटांबा गांव के पास करीब रात एक बजे एक संदिग्ध ट्रक को रोका।