बाढ़: बाढ़ के अकबरपुर में बंद घर से चोर नकदी और जेवरात ले उड़े
Barh, Patna | Aug 19, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के अकबरपुर रेलवे गुमटी के पास पांच महीने से बंद पड़े घर में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मकान मालिक सोनू कुमार ने बुधवार को सुबह 8 बजे बताया कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे और सोने का नथिया, मांग टीका,बिछिया और पायल समेत नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पड़ोसी महिला ने देखा पर डर के कारण शोर नहीं मचाया।