रोहनिया बाईपास के समीप सड़क किनारे तड़प रहे युवक को डायल 100 ने तत्काल पहुंचा अस्पताल
रोहनिया बाईपास के समीप एनएच 43 पर अज्ञात वाहन ने बड़वारा से अपने घर जा रहे मिडरा ग्राम निवासी सुंदर ठाकुर को टक्कर मार दी। घटना में युवक को गंभीर चोटें आई है।वहीं इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने डायल हंड्रेड को दी। सूचना के बाद पुलिस कर्मियों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।