कुम्हरवारा ग्राम में उमडार नदी पर नहीं किया गया पुल निर्माण कार्य, तो ग्रामीण फिर करेंगे मतदान का बहिष्कार
हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव का सामूहिक रूप से यहां के ग्रामीणों ने बहिष्कार कर, पुल निर्माण की मांग रखी। प्रशासनिक अधिकारियों के समझाइस के बाद मतदान कराया गया। वहीं एक बार फिर ग्राम प्रधान वृंदावन पटेल एवं स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र लिखकर उमडार नदी पर जल्द से जल्द निर्माण कार्य की मांग रखी है।