दो बाइको में भिड़ंत होने के बाद रमेश सिंह नामक व्यक्ति को आई गंभीर चोट जिला अस्पताल में उपचार जारी
सोमवार को बड़वारा थाना क्षेत्र के भुडसा परसेल मोड के समीप दो बाइको में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई थी ।घटना में रमेश सिंह नामक व्यक्ति को गंभीर चोटे आ गई, जिन्हें नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया। लेकिन गंभीर चोट आने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है जहां उनका उपचार जारी है।