मझगवां ग्राम में स्थित विद्युत सब स्टेशन में जहरीले सर्प ने दी दस्तक,वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल मे छोड़ा
बड़वारा तहसील अंतर्गत आने वाले मझगवां ग्राम में स्थित विद्युत सब स्टेशन मे काले जहरीले सर्प ने दस्तक दी। सर्प को देखकर कर्मियों में हड़कंप मच गया। वहीं इसकी सूचना वनरक्षक हितेश बैरागी जी को दी गई, जानकारी के बाद बैरागी मौके पर पहुंचे और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सर्प का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा।