सलैया ग्राम में अवैध गांजे की खेप के साथ एक आरोपी हुआ गिरफ्तार, कैमोर पुलिस ने की कार्रवाई
कटनी जिले के कैमोर थाना अंतर्गत आने वाले सलैया ग्राम में कैमोर पुलिस ने सलैया ग्राम में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से सुचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के सलैया ग्राम के समीप एक व्यक्ति गांजा बेचने की फिराक में बैठा हुआ था। सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर दबिश दी गई।