गुड़ा जमुनिया ग्राम में युवक को निर्वस्त्र कर के पीटने के मामले पर सांसद ने मुख्यमंत्री के नाम लिखा पत्र
बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गुड़ा जमुनिया ग्राम में संचालित आरके अग्रवाल के मैनेजर रोहित के द्वारा,आदिवासी अभिषेक सिंह गौड़ को निर्वस्त्र करके मारपीट की गई थी। जिसका बड़वारा क्षेत्र के आदिवासी समुदाय ने जमकर विरोध जताते हुए कड़ी कार्यवाही की मांग की,वहीं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी घटना की निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।