हाथरस: गांव चिन्तागढ़ी में रुपयों के विवाद को लेकर परिवार के लोगों ने एक युवक को लाठी-डंडों से मारपीट कर किया घायल
जनपद हाथरस की कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव चिन्तागढ़ी में रुपयों के विवाद को लेकर बीती रात एक युवक को परिवार के लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट करते हुए घायल कर दिया। शिकायत पर 108 एंबुलेंस की मदद से पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घायल युवक का डॉक्टरों द्वारा उपचार किया गया है।