हाथरस: जिला अस्पताल में दवाई लेने आए मरीज की जेब से ₹7400 हुए चोरी, पीड़ित ने पुलिस चौकी में की शिकायत
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल में आज दिन शनिवार को दवाई लेने आए मरीज राकेश कुमार निवासी मोहल्ला नाई का नगला दवाई लेने के लिए लाइन में खड़े हुए थे! तभी किसी जेब कतरे ने उनकी जेब काट कर 7400 रुपये पार कर दिए! जैसे ही पीड़ित वृद्ध को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने हंगामा करते हुए शोर मचा दिया! फिलहाल पीड़ित ने अस्पताल में बनी चौकी पर शिकायत दी है!