हाथरस: सदर कोतवाली पुलिस ने अंबेडकर पार्क के पास लाला का नगला निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, अवैध देसी शराब बरामद
पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा जनपद में अवैध शराब निर्माण बिक्री पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सदर कोतवाली पुलिस ने अंबेडकर पार्क के पास लाला का नगला निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कब्जे से 40 ट्रैटा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।