हाथरस: गांव जोगिया में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर लगाई फांसी, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव जोगिया में बीती रात घर के अंदर एक युवक ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगा ली। युवक को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिजन युवक के शव को घर लेकर घर चले गए।