हाथरस: हाथरस जंक्शन के सलेमपुर गांव के पास ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास तेज गति ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी! जिससे बाइक सवार युवक द्रोणाचार्य निवासी जिला बुलंदशहर गांव गंगानगर की मौत हो गई मृतक किसी कंपनी में सिविल इंजीनियर था और यहां पर साइड पर काम कर रहा था सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है