घोसी: घोसी पुलिस ने सड़क दुर्घटना को लेकर हुई मारपीट के मामले में एक नामजद सहित छः अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
Ghosi, Mau | Apr 22, 2024 घोसी कोतवाली क्षेत्र के दरगाह मोड़ पर रविवार को डिजायर व पिकअप के टक्कर में हुए मारपीट में कोतवाली पुलिस ने एक नामजद सहित छः अज्ञात के खिलाफ सोमवार को मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित सत्यम यादव निवासी गंगया पार थाना दोहरीघाट ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीते रविवार को जिला मुख्यालय पर अपनी डिजायर कार से जा रहा था