*मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा गांव अजरौंदा के राशन डिपो का औचक निरीक्षण करने पर एक राशन डिपो के स्टॉक में करीब 415 किवंटल गेंहू, 3800 लीटर सरसों तेल, 121 किवंटल बाजरा व 2 किवंटल चीनी पाई गई कम राशन डिपो धारक के विरुद्ध दर्ज कराई जा रही है FIR
Aonenews अरविन्द बक्शी
आज दिनांक 25.08.2026 को मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव अजरौंदा के राशन डिपो धारक प्रेम सिंह व सुमित द्वारा सरकारी राशन वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। यदि अचानक चेकिंग की जाए तो काफी मात्रा में स्टॉक कम या ज्यादा मिलेगा क्योंकि राशन डिपो धारकों द्वारा सरकारी राशन की कालाबाजारी की जाती है
इस सूचना के सम्बंध में मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद टीम द्वारा DFSC फरीदाबाद कार्यालय टीम के साथ गांव अजरौंदा में राधा स्वामी सत्संग सेंटर के नजदीक प्रेम सिंह व सुमित के राशन डिपो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण पर प्रेम सिंह को अलॉट FS ID अनुसार मशीन में ऑनलाइन स्टॉक अनुसार गेंहू 4 किलोग्राम, चीनी 434 किलोग्राम व सरसों तेल 7 लीटर होना चाहिये था। उसका भौतिक निरीक्षण से मिलान किया गया। जो ठीक पाया गया। मौका पर कोई अनियमितताए सामने नही आई।
संयुक्त टीम द्वारा साथ बने कमरों में सुमित के राशन डिपो का औचक निरीक्षण किया गया। सुमित को मौका पर बुलाया गया लेकिन बार बार सम्पर्क करने के बाद भी सुमित हाजिर नही आया व राशन डिपो का निरीक्षण प्रेम सिंह राशन डिपो धारक व सुमित के मकान मालिक की हाजरी में किया गया। निरीक्षण करने पर ऑनलाइन स्टॉक अनुसार गेंहू 551 किवंटल, चीनी 2 किवंटल, सरसों तेल 3805 लीटर व बाजरा 121 किवंटल होना चाहिए था।
लेकिन भौतिक निरीक्षण करने पर गेहूं 415 किवंटल, सरसों तेल 3805 लीटर, चीनी 2 किवंटल व बाजरा 121 किवंटल कम पाया गया। पूछताछ पर पाया गया कि सुमित द्वारा सरकारी राशन को पिछले एक माह से इसी स्थान पर रखकर वितरित किया जाता है। लेकिन असल कार्ड धारकों को राशन वितरित ना करके सरकारी राशन की कालाबाजारी करने की नीयत से सरकारी राशन को बेचना पाया गया है। इस प्रकार स्टॉक अनुसार सरकारी राशन मौका पर ना मिलने पर श्री रूप चंद खाद्य निरीक्षक की शिकायत पर सुमित राशन डिपो धारक के खिलाफ थाना सेंट्रल फरीदाबाद में अभियोग अंकित किया जा रहा है।