मंडला: सर्किट हॉउस के सामने महारानी दुर्गावती पार्क का नाम बहाल करने की मांग, 24 जून से पहले निर्णय नहीं होने पर होगा आंदोलन
Mandla, Mandla | Jun 19, 2026 सर्किट हाउस के सामने स्थित रेवांचल पार्क का नाम पुनः महारानी दुर्गावती पार्क किए जाने की मांग को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार 11 बजे पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद नरेटी, जिला प्रवक्ता राजेन्द्र धुर्वे एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पार्क का पूर्व नाम बहाल करने की मांग की है।