मोहनिया: शुक्लपिपरा गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से फूस के मड़ई में लगी आग, हजारों रुपए के समान का हुआ नुकसान
Mohania, Kaimur | Mar 18, 2024 मोहनिया थाना क्षेत्र के शुक्लपिपरा गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से मड़ई में आग लग गई। जिससे मड़ई में रखे हजारों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि भोला चौधरी मड़ई में सोए थे तभी आग लगी। आग की लपटे निकलता देख ग्रामीण दौड़कर भोला चौधरी को मड़ई से बाहर निकाला और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।