मोहनिया: भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के पास फूट ओवरब्रिज का निर्माण डीएफसीसी लाइन तक करने को लेकर ग्रामीणों ने कार्यस्थल पर किया विरोध
Mohania, Kaimur | Mar 18, 2024 भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के पास फूट ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है जहां डडवा के दर्जनों ग्रामीण कार्य स्थल पर पहुंचकर इसका विरोध करने लगे। उनका कहना था कि जहां तक फूट ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है उसके बाद डीएफसी रेलवे लाइन शुरू हो गई है। आयेदिन घटनाएं हो रही है। हम लोग चाहते हैं कि डीएफसीसी रेलवे लाइन तक बनाया जाए।