मोहनिया: उसरी गांव के पास बस और बाइक की हुई भिड़ंत बाइक सवार पति की घटना स्थल पर हुई मौत पत्नी हुई घायल
Mohania, Kaimur | Mar 17, 2024 मोहनीया थाना क्षेत्र के उसरी के पास एनएच 2 पर बस और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक पर सवार पति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। वही पत्नी बुरी तरह घायल हो गई है। घायल पत्नी को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया लाया गया है ,जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है।