मोहनिया: अकोढी गांव के पास दो वाहनों में हुई भिड़ंत दो लोग हुए घायल, दोनों को उपचार के लिए लाया गया अनुमंडल अस्पताल मोहनिया
Mohania, Kaimur | Mar 17, 2024 कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के अकोढी के पास दो वाहनों में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा दोनों को प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है।