चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर क्षेत्र के भीलगट्टी गांव में एक कुएं से सड़ी-गली हालत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका है कि शव एक से डेढ़ महीने पुराना है और पानी में पड़े रहने से पूरी तरह गल चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिविल डिफेंस टीम की मदद से शव बाहर निकलवाया।