कासगंज: बड़बारी खुर्द गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, ऑब्जर्वर ने कार्यकर्ताओं से संगठन की ली जानकारी
बड़बारी खुर्द में कांग्रेस ब्लॉक एवं मंडल कमेटी की बैठक हुई। केंद्रीय ऑब्जर्वर विजय जांगीड़ ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और विचारधारा से जनता को जोड़ने का आह्वान किया। साथ ही संगठन के लोगों से जिलाध्यक्ष पद के लिए कोन सही दावेदार रहेगा उसकी जानकारी ली। और कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर जनसमस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए संघर्ष करे