Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
बीजेपी
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
binayyadav6789
1
जमुई में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 37.40 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का आरोप; शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार। #Jamui #CyberCrime #CyberFraud #QRCodeScam #JamuiPolice #BiharPolice #JamuiNews #BiharNews #OnlineFraud #CyberSafety #SevanTakNews
Sono, Jamui
| Jul 24, 2026
#jamui
#cybercrime
#cyberfraud
#qrcodescam
#jamuipolice
#biharpolice
#jamuinews
#biharnews
#onlinefraud
#cybersafety
#sevantaknews
MORE NEWS
पीएम सूर्य घर योजना: हर घर सौर ऊर्जा, हर परिवार आत्मनिर्भर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी अब आसान भाषा में—आइए, सौर ऊर्जा अपनाएं और स्वच्छ ऊर्जा क्रांति का हिस्सा बनें। #PMSuryaGhar #MuftBijliYojana #SolarEnergy #SwachhUrja #RenewableEnergy #SolarPower #Jamui #Bihar #AtmanirbharBharat #GreenEnergy #SevanTakNews
Sono, Jamui | Aug 21, 2026
Jamui, Bihar | Aug 21, 2026
Jamui, Bihar | Aug 21, 2026
प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई 21 अगस्त 2026 शीर्षक: राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय जमुई में 24 घंटे के राष्ट्रीय 'तेजस इंडिया हैकथन' का भव्य समापन। देश भर की 30 शीर्ष टीमों ने तकनीकी कौशल व नवाचार का किया प्रदर्शन। जमुई: युवाओं में स्वरोजगार, तकनीकी नवाचार और स्टार्टअप इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्टार्टअप इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 'तेजस इंडिया हैकथन' का भव्य और सफल आयोजन आज राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, जमुई के प्रांगण में संपन्न हुआ। युवाओं में स्वरोजगार, तकनीकी नवाचार और मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टार्टअप इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 'तेजस इंडिया हैकथन' का भव्य एवं सफल समापन आज राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, जमुई के प्रांगण में हुआ। 24 घंटे तक चले इस निरंतर मैराथन हैकथन में देशभर से 260 से अधिक पंजीकृत टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन किया। बहुस्तरीय और कड़े चयन चरणों से गुजरने के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली शीर्ष 30 टीमों ने फाइनल मुकाबले में जगह बनाई और अपनी नवोन्मेषी समाधानों, तकनीकी मॉडलों एवं प्रारूपों को प्रस्तुत किया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों सहित पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, झारखंड और आईआईटी पटना जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के होनहार छात्र-छात्राओं ने अपनी बौद्धिक एवं तकनीकी क्षमता का असाधारण प्रदर्शन करते हुए दैनिक जीवन की व्यावहारिक समस्याओं के अत्यंत प्रभावी एवं नवीन समाधान प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान आयोजित विशेष सत्र में 'स्टार्टअप बिहार' के अंतर्गत 'यू इनवॉल्व, रियल टाइम इमेज, एआर/वीआर' (You Involve, Real Time Image, ARVR) के सफल उद्यमी ने अपनी प्रेरणादायक व्यावसायिक यात्रा साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने विचारों को सफल उद्यम में बदलने और एआर/वीआर जैसी आधुनिक तकनीकों के माध्यम से नए स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रेरित किया, जिससे उपस्थित प्रतिभागियों में उद्यमिता के प्रति एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। 24 घंटे के निरंतर कड़े मुकाबले और विशेषज्ञ निर्णायक मंडल के सूक्ष्म मूल्यांकन के उपरांत प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छह टीमों का चयन किया गया। इसमें 'कोड क्राफ्टर्स' (Code Crafters) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 'एज फोर्ज' (Edge Forge) द्वितीय और 'क्वांटम माइंड्स' (Quantum Minds) तृतीय स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त 'लिगेसी कोडर्स' (Legacy Coderz) ने चतुर्थ, 'एग्जो हंटर' (Exo Hunter) ने पंचम तथा 'सिंगुलैरिटी' (Singularity) ने षष्टम स्थान हासिल कर अपनी उत्कृष्टता साबित की। समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में जिला प्रशासन की ओर से जिला परिवहन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार, कार्यपालक अभियंता (जल संसाधन विभाग) एवं महाप्रबंधक (जिला उद्योग केंद्र) सहित संस्थान के प्राचार्य और प्राध्यापकों ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रशासनिक अधिकारियों एवं अतिथियों ने विजेता तथा प्रतिभागी टीमों को सम्मानित करते हुए उनके अभिनव विचारों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। अधिकारियों ने युवाओं को भविष्य में नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। यह भव्य आयोजन जमुई जिले के शैक्षणिक, तकनीकी एवं औद्योगिक परिदृश्य में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर सिद्ध हुआ है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Home Department, Govt. of Bihar Industries Department, Bihar
Jamui, Bihar | Aug 21, 2026
प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय,जमुई 21 अगस्त 2026 शीर्षक: विद्यार्थियों की समस्याओं के समयबद्ध निष्पादन हेतु जमुई में 'विद्यार्थी सहयोग पोर्टल' का एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित। जमुई: बिहार सरकार के दिशा-निर्देशों के आलोक में विद्यार्थियों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों के त्वरित, पारदर्शी तथा समयबद्ध समाधान हेतु प्रारंभ किए गए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आज संवाद कक्ष में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिले के संबंधित पदाधिकारियों, शिक्षण संस्थानों के प्रधानाध्यापकों, प्राचार्यों एवं छात्रावास अधीक्षकों को पोर्टल के संचालन एवं तकनीकी प्रक्रियाओं का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री दीपू पटेल द्वारा पोर्टल की कार्यप्रणाली पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। जिला सूचना विज्ञान केंद्र एवं आईटी मैनेजर की तकनीकी टीम के सहयोग से प्रतिभागियों को पोर्टल पर प्राप्त परिवादों के ऑनलाइन पंजीकरण, संबंधित विभागों को अग्रसारण, प्रगति के अनुश्रवण तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन की प्रक्रिया का व्यावहारिक एवं लाइव प्रदर्शन के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं संस्थान प्रमुखों को निर्देशित किया गया कि 'विद्यार्थी सहयोग पोर्टल' पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार सुनिश्चित किया जाए। यह मंच विद्यार्थियों एवं प्रशासन के मध्य सुगम डिजिटल संवाद स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण माध्यम है। शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को अपने-अपने संस्थानों में विद्यार्थियों को पोर्टल के प्रति जागरूक करने तथा प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को आयोजित होने वाले ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ में सक्रिय भागीदारी निभाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Jamui, Bihar | Aug 21, 2026