जमुई टॉप न्यूज | जनता दरबार में डीएम ने सुनीं फरियाद, 16 मामलों पर हुई सुनवाई!
जमुई के जिला पदाधिकारी श्री नवीन ने शुक्रवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार लगाकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें भूमि विवाद, रास्ता अवरुद्ध करने, नाली निर्माण, विद्यालय जांच, आवास, सामाजिक सुरक्षा योजना और बिजली के तार की मरम्मत से जुड़ी शिकायतें शामिल रहीं।
डीएम ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कर त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनता की फरियाद पर डीएम सख्त, अब अधिकारियों की जवाबदेही तय!
जमुई, बिहार
📅 27 नवंबर 2026
#Jamui #JamuiNews #DMJamui #JilaPrashasan #JantaDarbar #NaveenIAS #BiharNews #PublicGrievance #जनतादरबार #जमुई #डीएमजमुई #जिलाप्रशासन #जनसमस्याएं #बिहारसमाचार #SevanTakNews
Sono, Jamui | Nov 28, 2026