साहिबगंज: सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारियों व लोगों ने किया रक्तदान
जिला मुख्यालय के सबसे बड़े सदर अस्पताल में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जहां कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. अरविंद कुमार ने उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान उपायुक्त हेमंत सती, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव समेत अन्य अधिकारियों व लोगों ने रक्तदान करते हुए अन्य लोगों को भी अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की।