कटंगी: खैरलांजी में 2 लोगों में हुई मारपीट, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
खैरलांजी में दो लोगों के बीच मारपीट की घटना हुई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। जानकारी अनुसार खैरलांजी में महेंद्र ठाकरे और तुलसीराम के बीच गाली-गलौज और हाथापाई हो गई। तुलसीराम ने थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई। तुलसीराम की शिकायत पर महेन्द्र ठाकरे के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर धारा 294, 323, 506 की कार्रवाई की।