कटंगी: टेकाड़ी में जिला पंचायत सदस्य और जनपद सदस्य बने मजदूर, जल संवर्धन के लिए चलाया फावड़ा,विधायक ने नंदलेसरा में किया पौधारोपण
बुधवार को विधायक गौरव सिंह पारधी, एसडीएम मधुवंत राव धुर्वे, सीईओ दिनेश कर्पे, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश चौकसे ने ग्राम नंदलेसरा में नवयुगल जोड़े के साथ पौधारोपण कर तालाब का कचरा साफ किया। दूसरी तरह जिला पंचायत सदस्य श्रीमती केसर बिसेन, जनपद सदस्य पूरनलाल चौधरी ने ग्राम पंचायत टेकाड़ी मथरा में मजदूर बनकर फावड़ा चलाकर तालाब निर्माण कार्य में श्रमदान किया।