कटंगी: कटंगी के बड़े तालाब का नहीं हो पाया जीर्णोद्धार, मानसून से पहले मछुआरों ने तालाब से साफ की खरपतवार
मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक 15 से 20 जून के बीच होगी. मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्से यानी छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी-बालाघाट से मानसून प्रदेश में पहुंचेगा और फिर अन्य हिस्सों में पहुंच जाएगा। मानसून की दस्तक 02 दिन बात की आंशका है और इस आंशका के साथ ही यह तय हो जाता है कि इस साल भी कटंगी शहर के बड़े तालाब का जीर्णोद्धार नहीं होगा।