कटंगी: विकास खंड कटंगी में टीबी के मरीजों की जांच करना हुआ आसान, गांव-गांव तक पहुंचाई जाएगी वैन
मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडे और जिला क्षय नोडल अधिकारी डॉ प्रियवत सोनकर के निर्देश पर कटंगी खंड चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पंकज दुबे के मार्गदर्शन में चलित टी.बी. वैन सुविधा की शुरुआत की गई है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस वैन में एक्स-रे और खखार की जांच की जा रही है. खास बात यह है कि यह वैन गांव गांव तक पहुंचाई जाएगी।