कटंगी: नगर परिषद कटंगी में पीएम आवास योजना की जांच अटकी, 1 सप्ताह का कलेक्टर ने दिया था समय, 1 माह बीता
कटंगी में PM आवास योजना शहरी में कथित तौर पर हुए घोटाले और हितग्राहियों को समय पर तीसरी किस्त नहीं मिलने के कारणों का पता लगाने के लिए बालाघाट कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने करीब 1 माह पहले एक जांच दल गठित किया था। इस जांच दल को 08 बिंदुओं के आधार पर पीएम आवासों की जांच कर सप्ताह भर के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया था, यह रिपोर्ट नहीं बनी है।