कटंगी: बौद्ध भंतों ने कटंगी में दी धम्मदेसना और धम्म प्रवचन, बुद्ध का अर्थ है मानवता का प्रतीक बोले-भंते संघरत्न मानके
बौद्ध अनुयाईयों के विशेष आह्वान पर बुधवार को जगत विख्यात भंते संघरत्न मानके जापान से कटंगी पहुंचे। यहां उन्होंने बौद्ध अनुयाईयों को प्रज्ञा दीप बौद्ध विहार में धम्म देशना और धम्म प्रवचन दिया। इस दौरान भंते धम्म शिखर और भंते आनंद भी मौजूद रहे। बौद्ध भिक्खुओं ने सबसे पहले बस स्टैंड स्थित संविधान शिल्पकार डॉ बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।