शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम कालीपहाड़ी में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित सहदेव उर्फ छोटू जाटव का आरोप है कि शराब के लिए पैसे देने से मना करने पर दो लोगों ने उस पर लाठी, घूंसे और कुल्हाड़ी से हमला किया तथा जातिसूचक गालियां दीं। हमले में पीड़ित को गंभीर चोटें आईं और दाहिने हाथ की छोटी उंगली कट गई।