चक्रधरपुर: चाईबासा-रांची मुख्य मार्ग एनएच-75 पर बस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम
जिले में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पासुहातू इलाके का है, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग-75 पर एक तेज रफ्तार बस ने साइकिल से जा रहे ग्रामीण को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में पीड़ित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया और सड़क पर बाधा लगाकर आवागमन रोक दिया गयाl