आरा: भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के चकवत गांव में धारदार हथियार से हत्या कर फेंका गया अधेड़ का शव बरामद
Arrah, Bhojpur | Nov 5, 2024 भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के चकवत गांव में धारदार हथियार से हत्या कर फेंका गया अधेड़ का शव बरामद हुआ है। उनका शव गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के पूरब साइड स्थित खेत से मंगलवार की सुबह बरामद किया गया है। वही परिजन द्वारा धारदार हथियार से उनकी हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया जा रहा है। शव के मिलने से गांव में आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है।